गोविंदराव तांबे चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल; 5 टू-व्हीलर सहित आकर्षक इनाम
रहाटणी- प्रभाग क्रमांक 27 में महिलाओं के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर आकर्षक पुरस्कारों से सजा ‘न्यू होम मिनिस्टर – खेल पैठणीचा’ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर रहाटणी क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आयोजन पूर्व सरपंच स्व. गोविंदराव तांबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र में लोकप्रिय देविदास (आप्पा) गुलाबराव तांबे का सक्रिय नेतृत्व इस कार्यक्रम की विशेष पहचान बन रहा है।
यह कार्यक्रम शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे से 9 बजे तक, कापसे लॉन्स, रहाटणी में आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध एंकर ओम यादव अपने अनोखे अंदाज़ में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और पूरे आयोजन को खास बनाएंगे।
यह पहल प्रभाग के आम नागरिकों के लिए लगातार कार्यरत इच्छुक उम्मीदवार के रूप में तांबे की जनप्रिय छवि को और मजबूत करती नजर आ रही है। महिलाओं के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उनकी सामाजिक सोच और जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है
5 टू-व्हीलर सबसे बड़ा आकर्षण, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 5 टू-व्हीलर स्कूटर का इनाम है, जिससे पूरे रहाटणी और आसपास के इलाके में इस कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है। इसके अलावा एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपयोगी घरेलू पुरस्कार भी रखे गए हैं।
हर पुरस्कार श्रेणी के लिए चार अलग-अलग लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे, जिससे महिलाओं के जीतने की संभावना और बढ़ गई है। आयोजकों को कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति की उम्मीद है।
“महिलाओं के सम्मान और खुशी के लिए यह प्रयास” – देविदास तांबे
इस अवसर पर देविदास (आप्पा) तांबे ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने, उन्हें प्रोत्साहित करने और सामाजिक सहभाग बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा, “रहाटणी की हर बहन हमारे परिवार का हिस्सा है। उनके आनंद के लिए अगर हम कुछ सार्थक कर पाए, तो वही हमारा सच्चा संतोष है।
महत्वपूर्ण सूचना
लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए महिलाओं को अपने ड्रॉ कूपन पहले से ऑफिस में जमा करना अनिवार्य है, ऐसा आयोजकों ने बताया है।
संपर्क: 8381006864 / 8805488353 / 9696271919


