रहाटणी में नारियल फोड़कर प्रचार रैली; शक्ति प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में जोश
चिंचवड | 26 दिसंबर : पिंपरी–चिंचवड महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव 2026 की पृष्ठभूमि में वार्ड क्रमांक 27 (सामान्य पुरुष) से भाजपा के इच्छुक उम्मीदवार चंद्रकांत (अण्णा) बारकू नखाते के चुनाव प्रचार का आधिकारिक शुभारंभ गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे रहाटणी स्थित दत्त मंदिर, दत्तनगर परिसर में हजारों की उपस्थिति और जबरदस्त उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ढोल-ताशों की गूंज, जोशीले नारों और जनसमर्थन के बीच नारियल फोड़कर भव्य प्रचार रैली निकाली गई। पूरा परिसर भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। यह कार्यक्रम केवल प्रचाकी शुरुआत न रहकर, चंद्रकांत नखाते की ताकत का प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन साबित हुआ।
यह प्रचार शुभारंभ केवल चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और दूरदर्शी नेतृत्व के संकल्प की ठोस अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया।
“चलिए, विजय की यात्रा का शुभारंभ करें!” इस संदेश के साथ शुरू हुए अभियान को उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं से भारी प्रतिसाद मिला।
पिंपरी–चिंचवड महानगरपालिका के वर्तमान नगरसेवक तथा भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य चंद्रकांत नखाते सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठन क्षमता और जनता से सीधे संवाद के लिए पहचाने जाते हैं। वार्ड के आम नागरिकों की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर उनके निरंतर प्रयासों के कारण ही आज उनके प्रचार को व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों की उत्स्फूर्त भागीदारी, कार्यकर्ताओं की संगठित शक्ति, युवाओं का जोश और वरिष्ठों का आशीर्वाद देखकर यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि परिवर्तन की यह यात्रा निश्चित रूप से सफल होगी।
आगामी चुनाव में वार्ड क्रमांक 27 के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रचार शुभारंभ निर्णायक साबित होगा—ऐसी भावना रहाटणी परिसर में हर ओर दिखाई दे रही है

