11 दिन बाद MPSC छात्रों का आंदोलन खत्म, जांच पूरी होने तक अध्यक्ष छुट्टी पर

11 दिन बाद MPSC छात्रों का आंदोलन खत्म, जांच पूरी होने तक अध्यक्ष छुट्टी पर

पेपर लीक और भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए समिति गठित; आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

पिंपरी-चिंचवड़, 15 अक्टूबर। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर पुणे में पिछले 11 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन रविवार देर रात समाप्त हो गया। राज्य सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने एस. एम. जोशी ब्रिज पर चल रहा अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।
आंदोलन समाप्त कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सहमति के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले और अन्य विधायकों ने देर रात आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों की अधिकांश मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया।

जांच के लिए समिति गठित

MPSC की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को इस समिति में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी।
जांच पूरी होने तक अध्यक्ष अवकाश पर
इस मामले में MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार जांच पूरी होने तक अवकाश पर चले गए हैं। आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराना शामिल था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *