पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अस्पतालों में 19 लाख से अधिक मरीजों का उपचार

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अस्पतालों में 19 लाख से अधिक मरीजों का उपचार

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के विभिन्न अस्पतालों में वर्ष 2025-26 के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपचार लिया है। महानगरपालिका अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (OPD) में कुल 19 लाख 11 हजार 757 मरीजों ने उपचार कराया, जबकि आंतरिक रोगी विभाग (IPD) में 83 हजार 887 मरीज भर्ती हुए।

महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल में सबसे अधिक मरीजों की संख्या दर्ज की गई। यहां 8 लाख 32 हजार 814 OPD मरीजों और 33 हजार 255 IPD मरीजों का उपचार किया गया।
इसके बाद न्यू थेरगांव अस्पताल में 3 लाख 23 हजार 122 बाह्य मरीज और 16 हजार 7 आंतरिक मरीजों का इलाज किया गया।
अकुर्डी अस्पताल में 1 लाख 95 हजार 840 OPD और 9 हजार 411 IPD मरीजों का उपचार हुआ।
जिजामाता अस्पताल में 1 लाख 51 हजार 515 बाह्य मरीज और 7 हजार 768 आंतरिक मरीज दर्ज किए गए।
वहीं न्यू भोसरी अस्पताल में 1 लाख 62 हजार 466 OPD तथा 7 हजार 697 IPD मरीजों का उपचार हुआ।
इसके अलावा तालेरा अस्पताल में 1 लाख 32 हजार 523 बाह्य मरीज और 7 हजार 236 आंतरिक मरीजों ने उपचार लिया।
सांगवी अस्पताल में 47 हजार 530 OPD और 735 IPD मरीजों की नोंद हुई।
जबकि यमुनानगर अस्पताल में 65 हजार 947 बाह्य मरीज और 1 हजार 778 आंतरिक मरीजों का उपचार किया गया।
महानगरपालिका अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या यह दर्शाती है कि नागरिकों का सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *